एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जैक झारखण्ड 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए अपडेट। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) विभिन्न वर्गों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक JAC 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने परिणाम (Jharkhand Board JAC 12th Result 2024) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर देख सकेंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.